कई राज्यों में तेजी से बढ़ रहा है मौत का आंकड़ा, देखिए सभी राज्यों के आंकड़ों की लिस्ट

कई राज्यों में तेजी से बढ़ रहा है मौत का आंकड़ा, देखिए सभी राज्यों के आंकड़ों की लिस्ट

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 23,518,343 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 810,492 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 707267 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 2467758 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 59449 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 3234474 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 67 हजार 151 नए मामले आए हैं और 1059 लोगों की जान भी गई है। देश में 24 घंटे में कोरोना के 8 लाख 23 हजार 992 टेस्ट हुए हैं। आईसीएमआर के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक देश में कुल 3 करोड़ 76 लाख 51 हजार 512 सैंपल्स टेस्ट हुए हैं। हालांकि, भारत का टेस्ट पॉजटिविटी रेट अब 7 फीसदी के करीब पहुंच गया है, जबकि रिकवरी रेट 75 फीसदी से ऊपर है। बता दें कि भारत में शनिवार को पहली बार कोरोना के 10 लाख से ज्यादा टेस्ट हुए थे।

देश में कोरोना ने सबसे ज्यादा कोहराम महाराष्ट्र में मचाई है. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का कोहराम थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को राज्य में 10.5 हजार नए मरीज सामने आए। इसी के साथ महाराष्ट्र में कुल कोरोना मामले 7 लाख के पार हो गए। वहीं मंगलवार को प्रदेश में 329 मरीजों की मौत हो गई।

आंध्र प्रदेश में मंगलवार को करीब 10 हजार नए मरीज सामने आए। आंध्र प्रदेश में अब तक करीब 3.5 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कर्नाटक में 24 घंटे में 8 हजार से ज्यादा मरीज सामने आए हैं, जबकि करीब 150 मरीजों की मौत हो गई। तमिलनाडु में 24 घंटे में करीब 6 हजार मामले सामने आए है और 100 से ज्यादा की मौत हो गई।

वहीं उत्तर प्रदेश में कोरोना ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। 24 घंटे में यूपी में 5 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं और 73 मरीजों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा 500 मामले लखनऊ में सामने आए हैं।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

89932

278247

3460

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

677

2231

37

अरुणाचल प्रदेश

899

2508

5

असम

19518

74814

260

बिहार

19716

104301

519

चंडीगढ़ 

1456

1713

40

छत्तीसगढ़

9388

13732

221

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

381

1820

2

दिल्ली

11998

147743

4330

गोवा

3149

11224

157

गुजरात 

14641

71236

2928

हरियाणा

9489

46496

623

हिमाचल प्रदेश 

1376

3748

30

जम्मू एंड कश्मीर 

7544

25594

638

झारखंड

10238

21388

347

कर्नाटक

82429

204439

4958

केरल

21296

40339

244

लद्दाख

847

1549

24

मध्य प्रदेश 

12225

42310

1265

महाराष्ट्र 

166239

514790

22794

मणिपुर

1608

3812

24

मेघालय

1178

832

8

मिजोरम

503

464

0

नागालैंड

1132

2611

9

ओडिशा

24333

59470

428

पुडुचेरी

3981

7273

172

पंजाब

14254

29145

1178

राजस्थान

14218

58126

980

सिक्किम

418

1054

3

तमिलनाडु

52128

332454

6721

तेलांगना

25685

85223

780

त्रिपुरा

2866

6574

83

उत्तराखंड

4600

11201

213

उत्तर प्रदेश 

49575

144754

3059

वेस्ट बंगाल

27349

114543

2909

भारत में कुल मामले

707267

2467758

59449


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इसे भी पढ़ें-

ICMR ने बताया- भारत में इतनी तेजी से कोरोना केस बढ़ने का कारण क्या है?

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।